बांदा: सरकारी कर्मचारी ने सीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
बांदा। सरकारी कर्मचारी पर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना काफी महंगा पड़ गया। बांदा के लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात निजामुद्दीन सिद्दीकी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अभद्र टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पढ़कर लोग अपना गुस्सा व्यक्त कर …
बांदा। सरकारी कर्मचारी पर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना काफी महंगा पड़ गया। बांदा के लोक निर्माण विभाग में चीफ इंजीनियर ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात निजामुद्दीन सिद्दीकी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अभद्र टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पढ़कर लोग अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने निजामुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
आपको बता दें सोशल मीडिया पर लोगों ने निजामुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। इन सभी पोस्ट और कमेंट्स पर पुलिस की भी नजर गई। जिसके बाद पुलिस ने निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे शहर के खाईंपार इलाके से गिरफ्तार किया था।
