बाराबंकी: सगे भाइयों को बदमाशों ने मारी गोली, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हनुमंतनगर में दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे सर्राफ भाइयों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। गोली लगने से दोनों भाई लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग और जेब में रखी 50 हजार की नकदी छीन ली। बैग में दो किलो चांदी के अलावा …

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हनुमंतनगर में दुकान बंद कर घर जा रहे दो सगे सर्राफ भाइयों पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। गोली लगने से दोनों भाई लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग और जेब में रखी 50 हजार की नकदी छीन ली। बैग में दो किलो चांदी के अलावा 10 ग्राम सोने के जेवरात मौजूद थे। लाही गांव के रहने वाले दीपक सोनी व उसका छोटा भाई दिलीप सोनी चार किमी दूर हनुमंत नगर चौराहे पर सर्राफ की दुकान चलाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।  दीपक और दिलीप के पैर में गोली लगी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।

शनिवार की शाम भी रोज की तरह करीब साढ़े सात बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से 500 मीटर पहले एक बाइक सड़क के बीचो बीच खड़ी थी। दीपक ने बताया कि मजबूरी में उन्हें भी बाइक रोकनी पड़ी। बाइक रोकते ही बदमोशों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठियों से मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

संबंधित समाचार