भाजपा विधायक ने कहा- ‘सुल्तान’ दिलाता है गुलामी की याद, इसलिए सुल्तानपुर को घोषित करें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की मांग अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी नाम बदलने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भाजपा विधायक ने पत्र के …

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की मांग अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी नाम बदलने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भाजपा विधायक ने पत्र के माध्यम से सीएम योगी से सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही भाजपा श्री द्विवेदी ने दावा किया है कि सुल्तानपुर वास्तव में कुशभवनपुर या कुशनगरी के नाम से जाना जाता था और सुल्तानपुर नाम उन्हें ‘गुलामी’ की याद दिलाता है।

बता दें कि सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने को लेकर बहुत दिन से मांग की जा रही है। बता दें कि, 2018 में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने का एजेंडा भी पास किया गया था। जिसे जिले के लम्भुआ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया था। बता दें कि सुल्तानपुर के गजेटियर में भी इस बात का उल्लेख है कि इसका नाम कुशभवनपुर ही था। उस समय मुगलों ने कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया था, ऐसे में इसका पुराना नाम होने से जहां लोगों के लिए गर्व की बात होगी।

बता दें कि, कुशभवनपुर के संस्थापक महाराज कुश जी थे। यहां पर लोग इनकी जयंती भी मनाते हैं। सुल्तानपुर जिले का नाम बदलने का हर तरह से समर्थन भी लोगों ने किया है। वहीं भाजपा विधायक का कहना है कि, अयोध्या से लगभग 60 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जिले को भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने बसाया था और इसे कुशभवनपुर नाम से जाना जाता था। वहीं, माता सीता ने यहीं रुककर स्नान भी किया था, इसलिए इस घाट का नाम सीताकुण्ड घाट बोला जाता है। यहां पर लोग दूर-दूर से स्नान करने भी आते हैं।

संबंधित समाचार