यूपी: प्रदेश में 21 जिले हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर 98.6 फीसद
लखनऊ। कोविड की ताजा स्थिति के अनुसार प्रदेश के 21 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। इसमें अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले रविवार को कोविड …
लखनऊ। कोविड की ताजा स्थिति के अनुसार प्रदेश के 21 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। इसमें अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले रविवार को कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर नजर रखने के लिए बनाई गई टीम-9 की बैठक के दौरान बताया कि बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया, जबकि केवल 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा सात करोड़ चार लाख के पार हो चुका है। अब तक पांच करोड़ 91 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या तीन सौ से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज है। अब तक सात करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 19 हजार 229 कोविड सैंपल की जांच की गई और 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 165 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
