लखनऊ: राजधानी में कहीं बारिश तेज तो कहीं पड़ी फुहार, सुहावने मौसम का लोगों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में रविवार को कहीं तेज बारिश तो कहीं फुहारें पड़ीं। हजरतगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों में दोपहर में तेज बारिश तो शहर के कई इलाकों में फुहारें पड़ीं। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। छुट्टी के दिन सुहावने मौसम का लोगों ने जमकर …

लखनऊ। राजधानी में रविवार को कहीं तेज बारिश तो कहीं फुहारें पड़ीं। हजरतगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों में दोपहर में तेज बारिश तो शहर के कई इलाकों में फुहारें पड़ीं। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। छुट्टी के दिन सुहावने मौसम का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

लोग रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, हजरतगंज, चिड़ियाघर और इमामबाड़ा आदि जगहों पर घूमने के लिए उमड़ पड़े। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 7 मिमी. बारिश रिकार्ड की गयी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 2-3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

संबंधित समाचार