कोरोना से जंग में दम दिखाती दिल्ली… लगातार चौथे दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं, 31 नए मामले
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.04 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 31 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में दूसरी कोविड लहर आने के बाद से यह 19वीं बार है …
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को लगातार चौथे दिन कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई, जबकि 0.04 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 31 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय राजधानी में दूसरी कोविड लहर आने के बाद से यह 19वीं बार है जब एक दिन में संक्रमण से कोई मृत्यु नहीं हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई, 24 जुलाई, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त, 20 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23अगस्त, 24 अगस्त, 26 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई।
