बरेली: सात दिन की रिमांड के बाद तस्कर प्रधान गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात दिनों की रिमांड के बाद पुलिस ने रविवार को पढेरा गांव के स्मैक तस्कर प्रधान को जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि प्रधान के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो उसने बीते तीन-चार सालों में ही अर्जित की है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि …

बरेली, अमृत विचार। सात दिनों की रिमांड के बाद पुलिस ने रविवार को पढेरा गांव के स्मैक तस्कर प्रधान को जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि प्रधान के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो उसने बीते तीन-चार सालों में ही अर्जित की है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि वह कुछ पुलिसकर्मी से बात करता था, जिसमें इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। जल्द ही इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

फतेहगंज पूर्वी के पढेरा गांव के प्रधान छोटे को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। प्रधान के साथ-साथ उसका भतीजा भी पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद प्रधान छोटे को सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पूछताछ में उसके पास 67 बीघा जमीन अलग-अलग गांवों में मिली थी।

इसके साथ ही उसके पास करोड़ों का मकान, ईंट भट्ठा और एक फैक्ट्री भी मिली थी। जांच में पता चला कि उसने यह सब संपत्ति बीते तीन चार सालों में कमाई थी। पुलिस को आशंका है कि उसके पास अब भी मोटी संपत्ति है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं प्रधान की दोस्ती कई पुलिसकर्मियों से भी थी, जिसमें दरोगा और इंस्पेक्टर भी शामिल है। अब तस्कर प्रधान से जुड़े हुए पुलिस कर्मियों पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है।

प्रधान को सात दिन की रिमांड पर लिया गया था। अब उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में प्रधान से कई जानकारियां मिली हैं। उन पर काम किया जा रहा है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार