बरेली: 42 केंद्रो पर 9300 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आमजन का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है। यही कारण है कि रविवार को दोपहर बाद ही सारे स्लॉट बुक हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आमजन का सहयोग भी भरपूर मिल रहा है। यही कारण है कि रविवार को दोपहर बाद ही सारे स्लॉट बुक हो गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार को वैक्सीनेशन के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए सभी वैक्सीनेशन केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि सोमवार को 42 केंद्रों पर 9,300 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। सात केंद्रों पर 2,000 लोगों को कोवैक्सीन व 35 पर 7,300 लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को वैक्सीनेशन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।

इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्ययोजना के अनुसार छह अर्बन पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में कोवैक्सीन व 15 अर्बन पीएचसी, 16 सीएचसी व जिला अस्पताल में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। छह अर्बन पीएचसी में इज्जतनगर में 300, सिविल लाइन में 300, सीबीगंज में 200, जाटवपुरा में 200, जगतपुर में 300, सुभाष नगर में 300 व जिला महिला अस्पताल में सबसे अधिक 400 लाभार्थियों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

वहीं कोविशील्ड के लिए बानखाना में 200, बाकरगंज में 150, गंगापुरम में 150, घेरजाफरखां में 150, हजियापुर में 150, हरुनगला में 200, मढ़ीनाथ में 150, मौलानगर में 150, नदौसी में 150, पुराना शहर में 150, पीरबहोड़ा में 150, स्वाले नगर में 150, आंवला यूपीएचसी में 100, बहेड़ी यूपीएचसी में 150, फरीदपुर यूपीएचसी में 150, जिला अस्पताल में सबसे अधिक 400 इसके अलावा 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 300-300 लक्ष्य के सापेक्ष कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार