बरेली: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाएं बनेंगी चालक
बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी उन्हें चालक बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर शासन के निर्देश पर आरटीओ ने शहर के सभी मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूलों को पत्र लिखकर महिलाओं को 25 प्रतिशत छूट के साथ चार …
बरेली, अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी उन्हें चालक बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर शासन के निर्देश पर आरटीओ ने शहर के सभी मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूलों को पत्र लिखकर महिलाओं को 25 प्रतिशत छूट के साथ चार पहिया वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए कहा है।
महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मिशन शक्ति का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान चौथे सप्ताह महिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाए जाने के लिए सभी निजी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को उन्हें शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में निजी मोटर ट्रेनिंग स्कूल ने अपने यहां 25 प्रतिशत की छूट दिए जाने के बैनर भी लगवा दिए हैं। छूट मिलने के बाद महिलाएं भी कार सीखने में रुचि ले रही हैं।
