बरेली: उधार के रुपये मांगे तो दोस्त ने चढ़ा दी कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र के चक नवादा के लोधी टोला निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि इज्जतनगर के रूपापुर निवासी दिव्यांशु पटेल से उसकी दोस्ती थी। दिव्यांशु को उन्होंने 23 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस करने में दिव्यांशु टालमटोल कर रहा था। 27 अगस्त को गुलाम मोहम्मद अपने मौसेरे भाई साजिद …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र के चक नवादा के लोधी टोला निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि इज्जतनगर के रूपापुर निवासी दिव्यांशु पटेल से उसकी दोस्ती थी। दिव्यांशु को उन्होंने 23 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस करने में दिव्यांशु टालमटोल कर रहा था। 27 अगस्त को गुलाम मोहम्मद अपने मौसेरे भाई साजिद व आरिफ को लेकर उसके गांव स्कूटी से पहुंचा। रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।

इस पर गुलाम मोहम्मद व उनके साथी वापस चले आए। आरोप है कि अहलादपुर चौराहे के पास पीछे से दिव्यांशु अपनी कार लेकर आ गया। उसने गुलाम मोहम्मद की स्कूटी में टक्कर मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

गुलाम मोहम्मद के भाइयों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर गुलाम मोहम्मद ने थाना इज्जतनगर में आरोपी दिव्यांशु पटेल के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार