बरेली: कनेक्शन के पांच सौ रूपए न मिलने पर लाइनमैन पर भड़के जेई, ऑडियो वायरल
फरीदपुर, अमृत विचार। सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के दावे करती हैं लेकिन बिजली विभाग में भ्र्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है। फरीदुपर में एक दुकान पर विद्युत कनेक्शन के नाम पर पैसे लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियों में जेई लाइनमैन पर अपना हिस्सा मांगने की …
फरीदपुर, अमृत विचार। सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के दावे करती हैं लेकिन बिजली विभाग में भ्र्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है। फरीदुपर में एक दुकान पर विद्युत कनेक्शन के नाम पर पैसे लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियों में जेई लाइनमैन पर अपना हिस्सा मांगने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर पूरे मामले की जांच शुरू करा दी है।
फरीदपुर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा सूचना आदान-प्रदान का एक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया गया है। जिस पर शाम को रोज विद्युत व्यवस्था को लेकर हाय तौबा मची रहती है लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन जब बात पैसे की आती है फिर तो अधिकारी हो या कर्मचारी अपना हिस्सा लेने में कोई पीछे नहीं रहता है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें अवर अभियंता कनेक्शन के पांच सौ रूपए न मिलने पर लाइनमैन पर नाराजगी जता रहे हैं। आडियो में पिंटू और शिवम के नाम लिए जा रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि संविदा कर्मी पिंटू द्वारा नया बिजली कनेक्शन के लिए ₹3500 उपभोक्ता से लिए गए जो कि रुपए संविदा कर्मी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी शिवम को दे दिए।
यह बात फरीदपुर अवर अभियंता के संज्ञान में आई तो उन्होंने पिंटू से फोन पर बात करते हुए पूछा कि नए कनेक्शन के मेरे हिस्से के रुपए कहां है। जिस पर संविदा कर्मी जवाब देता है कि हमने तो वह पैसे शिवम को दे दिए क्योंकि शिवम ने ही बताया था यह साहब। लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद बिजली महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
यह है ऑडियो
- अवर अभियंता- जो तुमने अभी कनेक्शन किया दुकान पर
- लाइनमैन-जी साहब
- अवर अभियंता- कितने पैसे लिए
- लाइनमैन-3500 दिए हैं इन्हें शिवम को
- अवर अभियंता- 5000 का काम है तो 3500 क्यों
- लाइनमैन-नहीं 4500 लिए थे मैंने।
- अवर अभियंता- तो हमें क्या मिला भाई
- लाइनमैन- हमें क्या पता शिवम से बात करो। हमसे तो शिवम ने कहा कि रुपए दो, हमने दे दिए जेई साहब को
- अवर अभियंता- शिवम जेई है कि हम जेई हैं।
- लाइनमैन -तो आप हमें बताओ हमें क्या दिक्कत है हम उनसे लेकर आपको दे देते हैं।
- अवर अभियंता- हमें कितने दोगे हमें 500 चाहिए तुमने उसमें कितने दिए 3500 में हमारे कितने हैं 3500 में रसीद कितने की है पता है तुमको
- लाइनमैन-अभी रसीद कोई नहीं दी है ना ही केवल खींची है ना रसीद दी है। 2400 कुछ की कटी है रसीद। यह तो पूछना इनसे मैं कहूंगा इनसे साहब ने हमें फोन किया था आपको
- अवर अभियंता- पैसे दो इसमें से चलो अब हम उन्हें फोन मत करना सामने बात करना ओके।
- लाइन मेन-आपके सामने बात करेंगे हम
मामला संज्ञान में आ गया है। मुख्य अभियंता ने जांच के आदेश दिए हैं। उसके बाद दोष साबित होने पर अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार चौरसिया, विद्युत अधीक्षण अभियंता देहात
आवाज तो कोई अमिताभ बच्चन की भी निकाल सकता है फिर हमारी क्यों नहीं निकाल सकता यह ऑडियो हमारी नहीं है । -अश्वनी वर्मा, अवर अभियंता फरीदपुर
