पीलीभीत: मामूली झगड़ों की रंजिश में दम तोड़ते रिश्ते…भाई ने भाई की लाठियों से पीटकर हत्या की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। मामूली विवाद में भाई ने अपने पुत्रों की मदद से भाई को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्र को भी पीट कर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर किया गया। …

पूरनपुर, अमृत विचार। मामूली विवाद में भाई ने अपने पुत्रों की मदद से भाई को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्र को भी पीट कर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही ग्रामीण ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी,कोतवाल पुलिस चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी घुंघचाई क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी बाबूराम ने गांव के ही ओमप्रकाश के खेत को बंटाई पर लिया है। इस खेत में गन्ना की फसल है। शनिवार को बाबूराम के भाई प्रेम राज की पत्नी निर्मला देवी गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। इसी बात को लेकर प्रेमराज और उसके भाई बाबूराम में विवाद हो गया। दोनों में जमकर गाली गलौज हुई। मामला शांत होने के बाद रविवार को बाबूराम व उसके पुत्रों ने फिर झगड़ा शुरु कर दिया। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा।

मृतक प्रेम राज का फाइल फोटो।

इस पर बाबूराम अपने पुत्र राजीव,रामऔतार की मदद से लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए और ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए।मारपीट में बचाने आई उसकी पत्नी निर्मला देवी व पुत्र मुनीश को भी जमकर पीटा। झगड़े में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां प्रेमराज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रेम राज ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह, कोतवाल हरीश वर्धन सिंह,चौकी प्रभारी राजीव चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

निर्मला देवी अपने पति के भाई बाबूराम के खेत में शौच करने के लिए गई थी। बाबूराम ने गांव के ही ओम प्रकाश दीक्षित से खेत बंटाई पर लिया था जिसमें गन्ने की फसल खड़ी हुई थी। भाई के ही खेत में जाने को लेकर यह मामूली विवाद एक बड़ा विवाद बन गया और एक भाई अपने भाई का दुश्मन बन बैठा और भाई ने रिश्तों को तार-तार करते हुए प्रेमराज को मौत के घाट उतार दिया।

संबंधित समाचार