बरेली: एयरफोर्स के रन-वे पर दौड़कर नहीं उड़ी मुंबई की फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो की फ्लाइट रविवार को यात्रियों के लिए मुसीबत बन गयी। करीब 3:40 घंटे देरी से बरेली से फ्लाइट मुंबई पहुंची। निर्धारत समय पर करीब 12:30 बजे यात्री एयरफोर्स के एप्रेन पर इंडिगो की 180 सीटर एयरबस में बैठे। एयरबस रन-वे पर दौड़ी। काफी देर तक रन-वे पर दौड़ने के बाद एयरबस …

बरेली, अमृत विचार। इंडिगो की फ्लाइट रविवार को यात्रियों के लिए मुसीबत बन गयी। करीब 3:40 घंटे देरी से बरेली से फ्लाइट मुंबई पहुंची। निर्धारत समय पर करीब 12:30 बजे यात्री एयरफोर्स के एप्रेन पर इंडिगो की 180 सीटर एयरबस में बैठे। एयरबस रन-वे पर दौड़ी। काफी देर तक रन-वे पर दौड़ने के बाद एयरबस फिर एप्रेन में खड़ी हो गयी। यात्रियों ने जब फ्लाइट के न उड़ने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि तकनीकी फाल्ट की वजह से फ्लाइट उड़ नहीं पायी है। कुछ समय लगेगा। इंतजार की घड़ी लंबी होती चली गयी और 1 बज गया।

यात्री फ्लाइट में परेशान होने लगे। उन्हें संदेह हुआ कि क्यों फ्लाइट रोकी गयी है। क्रू मेंबरों ने यात्रियों को तकनीकी इश्यु ही बताते हुए कहा कि तकनीकी टीम आ रही है। दो घंटे से अधिक समय गुजर गया तो यात्रियों का सब्र का बांध टूट पड़ा। बताते हैं कि यात्रियों ने फ्लाइट में ही हंगामा शुरू कर दिया। बताते हैं कि यात्रियों के शोर मचाने पर एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया और यात्रियों को शांत कराने में लग गया।

फ्लाइट में बच्चों के साथ जाने वाले यात्रियों ने कहा कि करीब 12:30 बजे से फ्लाइट में बैठे हैं, बच्चे परेशान हो रहे हैं। उन्हें बाहर जाने दें। आरोप है कि क्रू मेंबरों ने किसी यात्री को फ्लाइट से बाहर नहीं जाने दिया। करीब 4:10 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ी। इस संबंध में इंडिगो के प्रतिनिधि ने कुछ नहीं बताया लेकिन एयरपोर्ट के निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ ने मीडिया को बताया कि उनके पास करीब 4:10 बजे फ्लाइट के उड़ने का समय आया है।

तकनीकी फाल्ट होने की बात सामने आयी। फ्लाइट उड़ने में क्या फाल्ट हुआ, इस बारे में तकनीकी टीम ही बता सकती है। अब सोमवार को ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि बरेली एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट का उड़ने का समय दोपहर में 12:30 बजे और मुंबई में पहुंचने का करीब 2:40 बजे निर्धारित है लेकिन विलंब होने से फ्लाइट करीब 3:40 घंटे देरी से पहुंची। यात्रियों ने इंडिगो की हेल्पलाइन भी शिकायत की है।

संबंधित समाचार