फिरोजाबाद: वायरल फीवर से 46 बच्चों की मौत, आज सीएम योगी करेंगे दौरा
फिरोजाबाद। जिले में वायरल फीवर और डेंगू से 46 बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती बच्चों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पूरे मामले पर योगी ने दुख भी जताया। आज मुख्यमंत्री जिले का निरीक्षण करेंगे। नगर विधायक मनीष असीजा से जानकारी …
फिरोजाबाद। जिले में वायरल फीवर और डेंगू से 46 बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती बच्चों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पूरे मामले पर योगी ने दुख भी जताया। आज मुख्यमंत्री जिले का निरीक्षण करेंगे। नगर विधायक मनीष असीजा से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री आज दोपहर फिरोजाबाद आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला, नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारियां करी हैं।
आज 1:10 बजे योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेगा। वहीं पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री 1:20 पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचेगे। 1:20 से 1:35 तक वो अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलेंगे । 1:45 सुदामा नगर पहुंचकर मौहल्ले के लोगों से रूबरू होंगे। 2:05 पर योगी वापस पुलिस लाइन पहुंचेगे। इसके बाद 2:10 बजे पुलिस लाइन हैलीपेड से मथुरा के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें, पूर्व नगर विधायक से प्रदेश के नगर विकास मंत्री गोपाल टंडन ने बुखार से विभिन्न क्षेत्रों में 46 मौत की जानकारी ली और दुख जाहिर किया।
