मुरादाबाद: घरों में ताले डालकर परिजन गायब, मासूम के साथ भटक रही विवाहिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा,अमृत विचार। कस्बा पाकबड़ा में रहने वाली विवाहिता अपनी मासूम बच्ची के साथ तीन दिन से दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीछा छुड़ाने की गरज से उसके ससुराल वाले व रिश्तेदार घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं। उनके फोन भी बंद हैं। पीड़िता ने पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। सीओ ने …

पाकबड़ा,अमृत विचार। कस्बा पाकबड़ा में रहने वाली विवाहिता अपनी मासूम बच्ची के साथ तीन दिन से दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीछा छुड़ाने की गरज से उसके ससुराल वाले व रिश्तेदार घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं। उनके फोन भी बंद हैं। पीड़िता ने पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। सीओ ने उसे मदद का आश्वासन दिया है।

डींगरपुर निवासी युवती का निकाह वर्ष 2020 में कस्बा पाकबड़ा के मोहल्ला हाशमपुर चौराहा निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला की एक बेटी भी है। उसका पति नोएडा में क्लीनिक चलाता है। वह पत्नी को भी अपने साथ नोएडा ले गया था। पास में युवती की दो ननद भी रहती हैं। कुछ दिन पूर्व युवती का किसी बात को लेकर अपनी ननदों से विवाद हो गया था। आरोप है कि उन्होंने अपने भाई के कान भर दिए।

पंद्रह दिन पूर्व युवती मायके गई थी। तीन दिन पहले वापस आई तो ससुराल वाले घर पर ताला डालकर गायब थे। ननदों के घरों पर भी ताले पड़े थे। सभी के फोन भी बंद मिले। काफी धक्के खाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। युवती का कहना है कि पति और ससुराल वाले बेटी होने पर उसे ताने देते हैं। साथ ही पति उसे छोड़ने की बात भी करता है। सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने युवती की बात सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार