गोरखपुर: गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, पत्नी ने कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत नवनिर्मित फोरलेन जंगल कौड़िया से कालेश्वर कंजहवा गांव के सामने गड्ढे में गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रासन गौड़ पुत्र राम भवन निवासी महावीर छपरा थाना बेलीपार अपनी पत्नी श्वेता के साथ थाना चिलुआताल क्षेत्र …

गोरखपुर। जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत नवनिर्मित फोरलेन जंगल कौड़िया से कालेश्वर कंजहवा गांव के सामने गड्ढे में गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रासन गौड़ पुत्र राम भवन निवासी महावीर छपरा थाना बेलीपार अपनी पत्नी श्वेता के साथ थाना चिलुआताल क्षेत्र के अंतर्गत कंजहवा गांव में दिनांक 28 अगस्त को ससुराल आया था। जहां पत्नी की बहन की बेटी का जन्मदिन था।

पत्नी का कहना है कि पार्टी खत्म होने के बाद पति मुझसे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे और वह पहले से शराब पी रखी थी मेरे मना करने और पैसा न देने पर वो नाराज होकर रात में घर से निकाल दिए मेरे गांव के सामने बाढ़ का पानी काफी भरा हुआ था। उनके घर से निकलने के बाद हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

लेकिन आज फोरलेन के किनारे बने गड्ढे में उनकी लाश बहती हुई दिखाई पड़ी जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने दी। मौके पर पहुंचकर मैंने देखा औरा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी चिलुआताल जय नारायण शुक्ला मजनू चौकी पुलिस पहुंचकर गड्ढे से युवक की लाश को बाहर निकलवाया। मृत युवक की लाश का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार