नयी शिक्षा नीति को लेकर इस विश्वविद्यालय को नहीं कोई संशय, लागू करने का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंगलुरु। मंगलुरु विश्वविद्यालय ने केंद्र की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति पी एस यदापदिथया ने सोमवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक के उच्च शिक्षा, आईटी और कौशल विकास मंत्री अश्वथ नारायण ने यहां कहा कि एनईपी का उद्देश्य 21वीं सदी के छात्रों की जरूरतों के …

मंगलुरु। मंगलुरु विश्वविद्यालय ने केंद्र की नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति पी एस यदापदिथया ने सोमवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक के उच्च शिक्षा, आईटी और कौशल विकास मंत्री अश्वथ नारायण ने यहां कहा कि एनईपी का उद्देश्य 21वीं सदी के छात्रों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में विपक्षी दल और कुछ संगठन एनईपी को शिक्षा का भगवाकरण कह कर लोगों को कथित तौर पर गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि एनईपी छात्रों के हितों के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है।

इस बीच कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के कार्यकर्ताओं ने एनईपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ताओं को मौके से हटाकर हिरासत में ले लिया गया।

संबंधित समाचार