बरेली: घर के लिए 3500 गरीबों के खातों में आई रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के करीब 3500 गरीब अब अधूरे आवासों के निर्माण पूरे करा सकेंगे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों को सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के जरिये धनराशि का वितरण किया गया। ये लाभार्थी लंबे समय से आवास की दूसरी व अंतिम किस्त न मिलने से …

बरेली, अमृत विचार। शहर के करीब 3500 गरीब अब अधूरे आवासों के निर्माण पूरे करा सकेंगे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों को सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के जरिये धनराशि का वितरण किया गया। ये लाभार्थी लंबे समय से आवास की दूसरी व अंतिम किस्त न मिलने से परेशान थे। वे अपने आवासों का निर्माण भी पूरा नहीं करा पा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 200853 लाभार्थियों को 13411680219 रुपये की धनराशि खाते में सीधे हस्तांतरित की। इसमें बरेली के 1453 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 1,50,000 रुपये की द्वितीय किस्त की धनराशि तथा 2101 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 50,000 रुपये की तृतीय किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम व नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने 50 पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों तथा 50 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि का लाभ दिलाने में देश में उत्तर प्रदेश का तीसरा एवं जिलों में बरेली का 15वां स्थान है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) निःशुल्क है। यदि किसी भी व्यक्ति धनराशि की मांग करता है तो उसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जाए। कार्यक्रम में नगर आयुक्त अभिषेक आनन्द, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी शैलेंद्र भूषण व डूडा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार