बरेली: सीयूजी नंबर बंद मिलने पर शासन ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री कार्यालय के हेल्पलाइन से फोन करने पर सीएमओ का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद मिला। इस पर शासन की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया। शासन की ओर से सीएमओ डा. बलवीर सिंह के खिलाफ राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए तीन दिन में जवाब तलब किया गया। सीएमओ …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री कार्यालय के हेल्पलाइन से फोन करने पर सीएमओ का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद मिला। इस पर शासन की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया। शासन की ओर से सीएमओ डा. बलवीर सिंह के खिलाफ राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए तीन दिन में जवाब तलब किया गया। सीएमओ ने अपना स्पष्टीकरण लिखकर शासन को भेज दिया है।

सोमवार को शासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की समस्या के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से कई जिलों के सीएमओ के सीयूजी नंबर पर निर्देश देने के लिए फोन किया गया था। इस दौरान बरेली जिले के सीएमओ का सीयूजी नंबर बंद मिला। शासन की ओर से इसे घोर लापरवाही मानते हुए सीएमओ डा. बलवीर सिंह को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।

कई सालों से मौजूद नहीं सीयूजी नंबर
शासन की ओर से स्पष्टीकरण मांगने पर सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि बरेली जिले में तैनाती के समय उन्हें कोई सीयूजी नंबर नहीं मिला था। जिस सीयूजी नंबर पर शासन की ओर से फोन किया गया, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि कई सालों से जिले में सीएमओ के पास सीयूजी नंबर नहीं है। इस बारे में शासन को स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। वहीं शासन से अनुरोध किया गया है कि बरेली जिले में सीएमओ को जो सीयूजी नंबर आंवटित किया गया है, उसे उपलब्ध कराया जाए, जिससे विभागीय कार्य सुगमता से किया जा सके।

संबंधित समाचार