बरेली: 7300 के लक्ष्य के सापेक्ष 7226 ने कराया वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को 41 केंद्रों पर 98 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7226 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 7300 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से …

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को 41 केंद्रों पर 98 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7226 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 7300 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 2000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 1989 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें से 1775 ने कोविशील्ड व 212 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई।

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 5300 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 5237 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर मंगलवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्लॉट बुकिंग भी शुरू हो गई है। डा. सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में लोगों ने जागरूकता के चलते टीकाकरण कराया।

संबंधित समाचार