बरेली: जन्माष्टमी पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, फेंका मांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन्माष्टमी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने प्रयास किया। बारादरी के बुखारपुरा में अज्ञात व्यक्ति ने बोरी में भरकर मांस फेंक दिया। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने मांस हटवाकर लोगों को शांत कर घर भेजा। बारादरी पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों की तलाश में जुटी है। खुराफातियों ने जगतपुर …

बरेली, अमृत विचार। जन्माष्टमी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने प्रयास किया। बारादरी के बुखारपुरा में अज्ञात व्यक्ति ने बोरी में भरकर मांस फेंक दिया। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने मांस हटवाकर लोगों को शांत कर घर भेजा। बारादरी पुलिस शांति व्यवस्था भंग करने वालों की तलाश में जुटी है।

खुराफातियों ने जगतपुर के बुखारपुरा इलाके में सोमवार को पानी की टंकी के पास प्लास्टिक के बोरे में भरकर मांस फेंक दिया। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। सूचना पर पीआरवी और जगदपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नगर-निगम की गाड़ी से मांस के बोरी को स्थल से हटवाया और स्थानीय लोगों को समझाकर शांत करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। हालांकि रात तक उसका पता नहीं लग सका था।

किसी तरह की अव्यवस्था फैलने से पहले ही पुलिस ने पहुंचकर मांस का बोरा हटवा दिया था, मांस फेंकने वालों की तलाश की जा रही है – नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी

संबंधित समाचार