बरेली: दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के आवेदन 20 सितम्बर तक करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में संचालित पं दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना में शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले (जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 46080 रुपये वार्षिक, शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 56460 रुपये से अधिक न हो) परिवार …

बरेली। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में संचालित पं दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना में शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले (जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 46080 रुपये वार्षिक, शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 56460 रुपये से अधिक न हो) परिवार आवेदन कर सकते हैं।

निजी व्यवसाय व उद्योग करने वालों को वरीयता मिलेगी। ऐसे लोग योजना लागत 50000 से 1500000 रुपये के ऋ ण लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना में आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज दो फोटो के साथ आवेदन 20 सितम्बर तक कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, गली नंबर-1 भटनागर कालोनी में कर सकते हैं।

संबंधित समाचार