बिजनौर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक हालत गंभीर
बिजनौर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बाइक सवार किसी काम से धामपुर जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित …
बिजनौर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बाइक सवार किसी काम से धामपुर जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात पुखराज पुत्र भीम सिंह (35), उमेश पुत्र शिवकुमार (24) व रानू पुत्र सुनील (26) निवासीगण ग्राम सेडी थाना धामपुर अपनी मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे।
जब वह ग्राम ढक्का कर्मचन्द के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे पुखराज, उमेश व रानूतीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। जहॉ डॉक्टरों ने उमेश व रानू को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुखराज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।
