कौशांबी: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार के घर जा रही थी पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को टैक्सी का इंतजार कर रही महिला को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आपको बता दें, सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला धाता फतेहपुर अपने रिश्तेदार के घर …

कौशांबी। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को टैक्सी का इंतजार कर रही महिला को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आपको बता दें, सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला धाता फतेहपुर अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए टैक्सी में सवार हुई। टैक्सी से उतर कर जब वो अगली टैक्सी का इंतजार कर रही थी तभी करीब छह बजे एक लग्जरी कार सवार तीन युवकों (रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह और आकाश तिवारी ) ने मिलकर महिला को जबरन गाड़ी में अगवा कर लिया। आरोपी महिला को धाता फतेहपुर के एक निजी स्कूल में लेकर पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

26 अगस्त की दोपहर आरोपित युवक नशे की हालात में महिला का घर खोजते हुए पहुंचे। जिसके बाद महिला किसी तरह उनसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई। आरोपित युवकों के जाने के बाद महिला अपने पति के साथ मोहब्बतपुर पइंसा थाने पहुंची।

पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी एवं एससी-एसटी की धाराओ में कार्यवाई की है। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376d, 504, 506 और एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज हैं।  मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

संबंधित समाचार