अमेरिका तालिबान के लिए बना मुसीबत, 73 विमान समेत रॉकेट डिफेंस सिस्टम किए खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अमेरिकी सैनिकों अफगानिस्तान की धरती को छोड़ दिया। अमेरिका ने ऐसा तालिबान की समय सीमा समाप्त होने से ठीक 24 घंटे पहले ही कर दिया। हालांकि, आधी रात को अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया।अमेरिकी सेना पीछे हट गई है, लेकिन वापसी से पहले अमेरिकी सेना ने …

नई दिल्ली। अमेरिकी सैनिकों अफगानिस्तान की धरती को छोड़ दिया। अमेरिका ने ऐसा तालिबान की समय सीमा समाप्त होने से ठीक 24 घंटे पहले ही कर दिया। हालांकि, आधी रात को अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया।अमेरिकी सेना पीछे हट गई है, लेकिन वापसी से पहले अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में तैनात किए गए कई विमानों को बेकार छोड़ दिया है, हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ऐसे 73 विमानों को नष्ट कर दिया गया है, अब वे विमान कभी नहीं उड़ पाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में रॉकेट रक्षा प्रणालियों को नष्ट कर दिया है। उनका अब उपयोग नहीं किया जाएगा, और हथियारों से लैस वाहनों को अमेरिकी सेना द्वारा नष्ट कर दिया गया है।

संबंधित समाचार