गाजियाबाद: बुजर्ग दंपति के घर में बदमाशों ने की लूट, जाते समय पैर छूकर किया ये वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गजियाबाद जिले से लूट की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने कारोबारी बुजर्ग दंपति को बंधक बना कर लूटपाट की और जाते बदाशों ने दंपति को 500 रुपए नकद देकर पैर छूए। दरसअल सोमवार को देर राज जिले के पॉश इलाके में एक बुजर्ग कारोबारी दंपति के घर बदमाशों …

गाजियाबाद। यूपी के गजियाबाद जिले से लूट की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने कारोबारी बुजर्ग दंपति को बंधक बना कर लूटपाट की और जाते बदाशों ने दंपति को 500 रुपए नकद देकर पैर छूए। दरसअल सोमवार को देर राज जिले के पॉश इलाके में एक बुजर्ग कारोबारी दंपति के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया और बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके साथ ही बदमाशों ने जाते वक्त  दंपति को 500 रूपए देकर पैर छूए और वादा किया कि 6 माह बाद वे फिर वापस आएंगे और लूटी हुई उनके सारी रकम और जेवर वापस देंगे।

पुलिस के मुताबिक जिले के राजनगर सेक्टर 9 में गजियाबाद के पूर्व मेयर आशु वर्मा के घर के पास एक बुजुर्ग कारोबारी दंपती सुरेंद्र वर्मा व उनकी पत्नी अरुणा वर्मा रहते हैं। दंपति की बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी थी, जिसे कोरोना की वजह से उन्‍होंने बंद कर दिया है। दंपति की तीन शादीशुदा बेटियां हैं, जो विदेश में रहती हैं। सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे चार बदमाशों ने गैस कटर से गेट काटा और फिर शीशा तोड़कर उनके घर में घुस गए।

दंपति के मुताबिक एक बदमाश के हाथ में तमंचा और तीन बदमाशों के हाथ में चाकू थे। बदगमाशों ने बुजर्ग दंपती को बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपए नकदी व चार लाख के जेवर लूट लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों ने सारा सामान बांधने के बाद जाने से पहले बुजुर्ग दंपति के पैर छूकर माफी मांगी और कहा कि छह महीने में ब्‍याज सहित रुपए और जेवर लौटा देंगे। जाते समय बदमाशों ने दंपति को 500 रुपये भी दिए।

संबंधित समाचार