जालौन: एडमिशन दिलाने के नाम पर 18 लाख की ऑनलाइन ठगी
जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने छात्रा उन्नति को अपना शिकार बनाया है। इन ठगों ने एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। छात्रा को जब सच्चाई का पता चला तो उसने परिजनों के साथ जाकर उरई कोतवाली में अग्यात साइवर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्नति …
जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने छात्रा उन्नति को अपना शिकार बनाया है। इन ठगों ने एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। छात्रा को जब सच्चाई का पता चला तो उसने परिजनों के साथ जाकर उरई कोतवाली में अग्यात साइवर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्नति के पिता ने 28 जून 2019 को सौरभ के खाते में 99 हजार 996 रुपये भेज दिए। इसके बाद 19 जुलाई 19 को आरटीजीएस के माध्यम से 14 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद कई बार में कुल 18 लाख रुपये उसे दिए।
साइवर सेल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को जालौन पुलिस और साइबर क्राइम टास्क फोर्स टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। साइबर क्राइम टास्क फोर्स टीम ने ठगी के 18 लाख रुपये पीड़िता को वापिस दिला दिए। पैसे तो वापस मिल गए लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं।
पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर का है जहां की उन्नति शर्मा ने उरई कोतवाली में अपने पिता के बैंक खाते से 18 लाख रुपये ठगे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की साइबर क्राइम टास्क फोर्स टीम ने ठगी के पैसे तो वापस करवा दिए लेकिन शातिर आरोपी फरार हैं। पुलिस उनको ढूंढने में लगी हुई है।
