लखनऊ: घायल सिपाही को सीएम ने अपने काफिले की एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वीआईपी यातायात ड्यूटी के दौरान वाहन की टक्कर से घायल हुए सिपाही को मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में चल रही एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। अधकारियों को जवान के इलाज से संबंधित कई निर्देश दिए। पुलिस ने घायल सिपाही को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दरअसल …

लखनऊ। वीआईपी यातायात ड्यूटी के दौरान वाहन की टक्कर से घायल हुए सिपाही को मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में चल रही एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। अधकारियों को जवान के इलाज से संबंधित कई निर्देश दिए। पुलिस ने घायल सिपाही को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दरअसल सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री के मथुरा से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने का एलर्ट जारी हुआ था। 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी लल्लू प्रसाद यादव को ट्रैफिक संभालने के लिए वीआईपी चौराहा से अमौसी एयरपोर्ट वाले रास्ते पर तैनात किया गया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तभी मुख्यमंत्री का काफिला भी वहां से गुजरा। मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लीट रुकवाई और काफिले में चल रही एंबुलेंस के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक जवान मूलरूप से गांव कोटवा थाना सराय इनायत जिला प्रयागराज के रहने वाले थे।

वाहनी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

तेज रफ्तार जेसीबी से टक्कर लगने के बाद आरक्षी लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भी जेसीबी चालक उनके ऊपर वाहन चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस अभी जेसीबी मालिक तक नहीं पहुंच सकी है। एसीपी कृष्णानगर ने बताया कि मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से छानबीन की जा रही है। जल्दी ही वाहन स्वामी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार