अमरोहा: उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। उधार के रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
क्षेत्र के गांव पखरौला हाशमपुर निवासी अनवर अली व जिलेदार के बीच 30 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि जिलेदार ने अनवर से रुपये उधार लिए थे। मंगलवार सुबह अनवर अपने रुपये मांगने के लिए जिलेदार के पास गया तो वहां विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया।
जिसके बाद दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची तथा किसी तरह विवाद शांत कराया। मारपीट में एक तरफ से अनवार अली, उसकी पत्नी रूमा परवीन बेटा फरदीन व मोइन तथा दूसरी तरफ से साजिद घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
