लखनऊ: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण मंगलवार को किया। इस कक्ष का निर्माण उपमुख्यमंत्री के विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से कराया गया है। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि विद्यालय को भविष्य में भी जो भी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत होगी …

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण मंगलवार को किया। इस कक्ष का निर्माण उपमुख्यमंत्री के विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से कराया गया है। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि विद्यालय को भविष्य में भी जो भी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत होगी उसको पूरा किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता बल्कि हमेशा सेवावृत्त रहता है। जो अध्यापक हमेशा एक विद्यार्थी की तरह अध्ययनरत रहकर पठन-पाठन की प्रक्रिया को संपादित करता है वही श्रेष्ठ अध्यापक होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से पठन-पाठन की प्रक्रिया का संपादन कराया जा रहा है। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को लागू कर रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।

विधि और न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह कॉलेज प्रदेश का प्रतिष्ठित एवं पुराना विद्यालय है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री का विद्यालय के विकास कार्य के लिए किए सहयोग के लिए आभार व्यक्त दिया। इस अवसर पर डीआईओएस द्वारा एमडी शुक्ला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, जो आज रिटायर्ड हो रहे हैं उनके समस्त देयकों के भुगतान का प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर सीडीओ, डीआईओएस और विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार