महाराजगंज: कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज। पनियारा थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका। उसने छात्रा का वीडिया बनाया और उसको ब्लैकमेल भी किया। अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी छात्रा का महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। छात्रा ने जब आरोपी की बात मामने …

महाराजगंज। पनियारा थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका। उसने छात्रा का वीडिया बनाया और उसको ब्लैकमेल भी किया। अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी छात्रा का महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। छात्रा ने जब आरोपी की बात मामने से मना कर दिया, तब उसने छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपको बता दें, छात्रा उसी स्कूल में 11वीं में पढ़ती थी।

वीडियो वायरल होने के बाद पनियरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया। सभी ने मिलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार