गाजियाबाद: बारिश से दुकान के टीनशेड में आया करंट, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। आज सुबह से जिले में बारिश का माहौल है। सड़कों में पानी भरा हुआ है। पारिश के चलते थाना सिहानी गेट इलाके में एक परचून की दुकान के बाहर लगे टीनशेड में करंट उतरने से दर्दनाक घटना सामने आई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है। मरने …

गाजियाबाद। आज सुबह से जिले में बारिश का माहौल है। सड़कों में पानी भरा हुआ है। पारिश के चलते थाना सिहानी गेट इलाके में एक परचून की दुकान के बाहर लगे टीनशेड में करंट उतरने से दर्दनाक घटना सामने आई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है। मरने वालों में एक महिला, दो बच्चियां और एक पुरुष हैं।

आपको बता दें, दुकान पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुकानदार को पहले से पता था कि टीन शेड में करंट आ रहा है। आसपास के लोगों ने दुकान बंद करने के लिए कहा पर उसने एक न सुनी। दुकानदार की लापरवाही के चलते चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।

हादसे में 35 साल की जानकी, 3 साल की शुभी, 11 साल की सिमरन और  24 साल के लक्ष्मी शंकर की मौत हुई है। लभी लोग समान लेने के लिए दुकान गए थे। टीनशेड में उतर रहे करंट ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

 

संबंधित समाचार