लखनऊ: महिला प्रबुद्ध सम्मेलन में कल्पना मिश्रा ने सरकार पर लगाए यह आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ कार्यालय पर महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने किया है। उनके साथ बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सुमन मिश्रा और तमाम नेता मौजूद थे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कल्पना मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के …

लखनऊ। लखनऊ कार्यालय पर महिला प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा ने किया है। उनके साथ बसपा के पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सुमन मिश्रा और तमाम नेता मौजूद थे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कल्पना मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के शासनकाल में बहन बेटियों को आवश्यकता पड़ने पर देर रात भी घर से निकलने में कोई हिचक नहीं थी। वहीं मौजूदा भाजपा सरकार में बहू बेटियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। महंगाई की बात करते हुए भी कल्पना मिश्रा ने गैस सिलेंडर के रेट के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा की सरकार की वजह से गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को अपना घर चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में लूट डकैती हत्या बलात्कार बढ़ने के भी आरोप कल्पना मिश्रा ने लगाए। बीजेपी के साथ उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले सपा की सरकार में भी कानून व्यवस्था का हाल बेहाल था। सपा सरकार में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने विकास दुबे कांड के बारे में बात करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के तमाम लोगों की एनकाउंटर के नाम पर हत्या की जा रही है। उनके परिवार में मां-बाप पत्नी उनके बच्चों को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हमारी माताओं बहनों का सुहाग उजाड़ने का काम कर रही है।

संबंधित समाचार