लखनऊ: चौक में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, निरीक्षण के लिए पहुंचे मण्डलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज यानि 1 सितम्बर को चौक स्थित फायर स्टेशन के पास की नजूल भूमि (24483 स्क्वायर फीट) का निरीक्षण मण्डलायुक्त, लखनऊ/अध्यक्ष, लविप्रा रंजन कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण अक्षय त्रिपाठी, मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह, कंसलटेंट अनुपम मित्तल और अधिशासी अभियंता प्रकाश शंकर मिश्रा उपस्थित थे। उक्त भूमि …

लखनऊ। आज यानि 1 सितम्बर को चौक स्थित फायर स्टेशन के पास की नजूल भूमि (24483 स्क्वायर फीट) का निरीक्षण मण्डलायुक्त, लखनऊ/अध्यक्ष, लविप्रा रंजन कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण अक्षय त्रिपाठी, मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह, कंसलटेंट अनुपम मित्तल और अधिशासी अभियंता प्रकाश शंकर मिश्रा उपस्थित थे। उक्त भूमि प्रमुख सचिव आवास और शहरी नियोजन के शासनादेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण को मल्टी लेवल पार्किंग और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हस्तांतरित की गई है।

स्थल निरीक्षण के समय प्रस्तावित भूमि पर पहुंचे मार्ग के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ प्रोजेक्ट की वायबिलिटी के संबंध में भी कंसलटेंट को भू उपयोग के अनुसार प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। उक्त परियोजना को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी लिंक किए जाने पर विचार किया गया। पार्किंग प्रोजेक्ट बनने से चैक क्षेत्र में रहने वाले समस्त नागरिकों को न सिर्फ एक सुरक्षित और सुविधाजनक पार्किंग स्पेस उपलब्ध होगी  बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

संबंधित समाचार