जालौन: ध्वस्त सफाई व्यवस्था के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी
जलौन। नगर की ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सपा नेता और उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में मोहल्लेवालों ने कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो नगर पालिका …
जलौन। नगर की ध्वस्त पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सपा नेता और उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में मोहल्लेवालों ने कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।
आरिफ खान ने कहा कि शहर के सभी मोहल्ले विशेषकर कांशीराम कालोनी, लहारियापुरवा, रजिस्ट्री आफिस, उमरारखेरा, शांतिनगर, मंसूराबाद आदि में सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। जिससे बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने जल्द समस्या के निदान की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान इमरान, राशिद खान, आमिर फरीदी, विवेक, अजहर, इरफान, अल्ताफ आदि मौजूद रहे।
