लखनऊ: गोमती नगर विस्तार और सरोसा भरोसा में अवैध निर्माण सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की सख्ती का असर दिखने लगा है। अवैध निर्माणों के विरूद्ध एलडीए के प्रवर्तन दस्तों की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। गोमती नगर विस्तार और सरोसा भरोसा में टीम ने दो अवैध निर्माण सील कर दिए। अधिशासी अभियन्ता प्रवर्तन जोन 3 दिवाकर …

लखनऊ। शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की सख्ती का असर दिखने लगा है। अवैध निर्माणों के विरूद्ध एलडीए के प्रवर्तन दस्तों की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। गोमती नगर विस्तार और सरोसा भरोसा में टीम ने दो अवैध निर्माण सील कर दिए।

अधिशासी अभियन्ता प्रवर्तन जोन 3 दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सूरज जायसवाल ने मौजा सरोसा-भरोसा, शुभी रेस्टोरेण्ट के बगल में मोहान रोड पर अवैध निर्माण को प्राधिकरण और क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील कर दिया। अधिशासी अभियन्ता प्रवर्तन जोन 1 अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वीके सिंह व अन्य द्वारा ग्वारी पुल के नीचे विजय खंड सेक्टर 1 गोमती नगर विस्तार में अवैध निर्माण को सील कर दिया।

संबंधित समाचार