लखनऊ: एक से अधिक स्कूलों में प्रवेश की जांच शुरू, जानें पूरा मामला
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से एक ही बच्चे का तीन से चार स्कूलों में प्रवेश लिए जाने के मामले की जांच शुरू हो चुकी है। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिलों लखनऊ मंडल के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया …
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से एक ही बच्चे का तीन से चार स्कूलों में प्रवेश लिए जाने के मामले की जांच शुरू हो चुकी है। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिलों लखनऊ मंडल के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसए को निर्देश दिए गये हैं कि सभी प्रवेश पर परीक्षण कर पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया जाये। दरअसल इस मामले को अमृत विचार ने प्रमुखत: से उठाते हुए चार स्कूलों में किया एक बच्चे का एडमिशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने जांच के आदेश दिए थे।
आधार कार्ड लिंक से खुल गयी पोल
41 हजार के करीब ऐसे बच्चे हैं जिनका प्रवेश एक से अधिक स्कूलो में हो गया था। वहीं शासन ने मॉडल के तौर पर लखनऊ मंडल के जिलों के बच्चों के आधार प्रमाणीकरण की जिम्मेदारी श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड को दी थी। कंपनी को कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं के आधार पर प्रमाणीकरण करने थे। आधारविहीन छात्र-छात्राओं के आधार नामांकन भी कराने थे। कंपनी ने जब बच्चों को ब्योरा चेक किया तो तो पता चला चार-चार स्कूलों के बच्चों की आधार संख्या एक जैसी है। जब जांच का दायरा बढ़ा तो बच्चों की संख्या भी बढ़ती चली गयी।
