सीतापुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत
सीतापुर। अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर आपस में बात करते जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बुधवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची …
सीतापुर। अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर आपस में बात करते जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बुधवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची मानपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुरवा निवासी प्यारेलाल भार्गव (40) पुत्र विश्राम भार्गव साइकिल से पास के ही एक धर्म कांटा पर जा रहा था। तालगांव थाना क्षेत्र के काजीसराय मजराजमौरा निवासी महेश चक्रवर्ती (42) पुत्र रामदुलारे भी अपनी साइकिल से बिसवां के लिए घर से निकला था। अपनी-अपनी साइकिल से दोनो एक साथ बातचीत करते जा रहे थे।
सीतापुर बिसवां मार्ग पर बखरिया गांव के आगे पुलिया के पास दोनों पहुचे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्यारेलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महेश चक्रवर्ती को गम्भीर घायल अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गहरे खड्ड में गिर गई। कार सवार लोग सुरक्षित हैं। एसआई हरिशंकर पाठक ने बताया कि दोनो मृतको के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के बावत जांच पड़ताल कर रही है।
