बरेली: मंदिर और डाक्टर की दुकान के पास शराब की दुकान होने का किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों के आसपास तंबाकू-गुटखा के अलावा शराब की दुकानें खुली हैं। इससे स्कूली बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने स्कूलों के पास शराब दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के इस अभियान में समाजसेवी भी आगे आ गए हैं। संजयनगर में …

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों के आसपास तंबाकू-गुटखा के अलावा शराब की दुकानें खुली हैं। इससे स्कूली बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने स्कूलों के पास शराब दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के इस अभियान में समाजसेवी भी आगे आ गए हैं।

संजयनगर में मुख्य रोड पर संचालित हो रही शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ कर्तव्य मिलाप मानव कल्याण समिति के पदाधिकारी बुधवार को पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ज्ञापन देकर मुख्य सड़क से शराब की दुकानें हटाने की मांग की। अधिकारियों ने जल्द उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

शनिवार को विकास भवन में बाल संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन में हुई थी जिसमें जिलाधिकारी ने स्कूलों के 10 मीटर के दायरे से शराब की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत और जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे से कहा था कि जनपद में स्कूलों के आसपास 10 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में कर्तव्य मिलाप मानव कल्याण समिति ने बुधवार को संजय नगर के लोगों के साथ दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।

उन्होंने बताया कि संजय नगर के मुख्य रोड होली चौराहे पर देसी शराब की दुकान है। उसके पास में ही बियर शॉप अंग्रेजी शराब की दुकान है। तीनों शराब की दुकानें के 100 मीटर के अंदर पांच विद्यालय और पांच डॉक्टरों के क्लीनिक है जिसमें देसी शराब की दुकान के बिल्कुल बराबर में एक डॉक्टर का क्लीनिक है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रोड पर शराब की दुकान होने के चलते क्षेत्र के युवा लोग शराब के नशे में अपराधी बनते जा रहे हैं।

शराबी दारू पीकर राहगीरों को परेशान करते हैं। रिखी सिंघ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। जिसको लेकर शराबी छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द शराब दुकान को हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह ,राजू ,तेजपाल ,ब्रज कुमार सिंह, मनोज सैनी, मोती सिंह ,पप्पू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

बरेली: अनुमति के इंतजार में तीन साल से फंसे हैं हस्तानांतरित नौ विद्यालय

संबंधित समाचार