बरेली: रोहिलखंड एनर्जी प्वाइंट पर मनाया इंडियन ऑयल का स्थापना दिवस
बरेली, अमृत विचार। इंडियन ऑयल का 62वां स्थापना दिवस बुधवार को पीलीभीत रोड पर स्थित रोहिलखंड एनर्जी प्वाइंट पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के डीजीएम रिटेल सेल्स जितेंद्र कुमार शर्मा और केशलता अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी एवं स्पाइनल रोग विशेषज्ञ डा. वरुण अग्रवाल ने केक काटा। इसके साथ ही …
बरेली, अमृत विचार। इंडियन ऑयल का 62वां स्थापना दिवस बुधवार को पीलीभीत रोड पर स्थित रोहिलखंड एनर्जी प्वाइंट पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के डीजीएम रिटेल सेल्स जितेंद्र कुमार शर्मा और केशलता अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी एवं स्पाइनल रोग विशेषज्ञ डा. वरुण अग्रवाल ने केक काटा। इसके साथ ही तेल भरवाने आए ग्राहकों को उपहार भी भेंट किए।
इस मौके पर डीजीएम रिटेल सेल्स जितेन्द्र शर्मा ने सभी कर्मचारियों को कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण व इंडियन आयल के विकास की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पहली बार 1 सितंबर 1964 को इंडियन ऑयल कारपोरेशन की स्थापना हुई थी। तब से लगातार ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान करते हुए आईओसी उनके दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।
इस मौके सेल्स मैनेजर विभास, सेल्स आफिसर डिवीजनल ऑफिस दीपक कुमार वर्मा, सेल्स ऑफिसर फील्ड हर्षित आर्य, मैनेजर मदनलाल शर्मा, राजीव शर्मा, विभूति अग्रवाल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
