बरेली को जीवंत पर्यटक बनाने को सिंगापुर व गुरुग्राम की कंपनी ने दी प्रस्तुति
बरेली, अमृत विचार। बरेली को एक जीवंत पर्यटक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विजन डाक्युमेंट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिला प्रशासन, बीडीए, स्मार्ट सिटी की संयुक्त पहल पर बरेली की विशिष्ट पहचान और उसकी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजकर विकास की गति को और बढ़ाने के प्रयास में …
बरेली, अमृत विचार। बरेली को एक जीवंत पर्यटक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विजन डाक्युमेंट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिला प्रशासन, बीडीए, स्मार्ट सिटी की संयुक्त पहल पर बरेली की विशिष्ट पहचान और उसकी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजकर विकास की गति को और बढ़ाने के प्रयास में जुटा है। इस संबंध में बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक हुई।
जिसमें सिंगापुर और गुरुग्राम की कंपनियों ने ऑनलाइन अपना प्रस्तुतीकरण देकर बताया कि वह किस तरह से बरेली को एक जीवंत पर्यटक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि बरेली तेजी से विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है, इसलिए जरूरी है कि उसकी ख्याति के अनुरूप ही विकास कार्य कराए जाएं।
सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत विजन डाक्युमेंट तैयार करने के लिए आमंत्रित आरएफपी के प्रस्तुतीकरण के अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि बरेली की पहचान कुमाऊं का गेटवे के रूप में ही नहीं, बल्कि बांस तथा लकड़ी के फर्नीचर, जरी जरदोजी, अहिच्छत्र, नाथ नगरी के साथ-साथ औद्योगिक एवं चिकित्सा संस्थानों के हब के रूप में भी है। इसलिए बरेली के विकास की योजनाओं को तैयार करते समय उसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अवश्य ध्यान में रखा जाए।
बरेली देश के प्रमुख स्थानों से हवाई मार्ग से जुड़ गया है, इसलिए दक्षिण भारत से लेकर देश के अन्य हिस्सों से पर्यटकों के आवागमन बढ़ेगा। उद्योग धंधों और व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए बरेली की पर्यटक आधारित अवस्थापना सुविधाओं के विकास में विरासत को सहेजने के प्रयास प्रत्येक स्तर पर किये जाएं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण जोगिंदर सिंह ने कहा कि बरेली में आवासीय एवं अन्य परियोजनाओं के कार्य में तेजी आई है। आमंत्रित आरएफपी के तहत गुरुग्राम की विशेषज्ञ एजेंसी मैसर्स ट्रैक्ट्रेवेल इंजीनियरिंग और मैसर्स मीनहार्ट सिंगापुर पीटीई लिमिटेड सिंगापुर ने ऑनलाइन अपना प्रस्तुतीकरण दिया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के 2031 का मास्टर प्लान बनाने के लिए एजेंसियों ने आवेदन किया है। इसमें दो एजेंसियों की तकनीकी निविदा खोली जा रही हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, सेतु निगम के अधीक्षण अभियंता तथा क्रेडाई के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उन क्षेत्रों को विशेष महत्व दें जो बरेली की पहचान बने हैं
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि बरेली के वे क्षेत्र और स्थान, जो बरेली की पहचान बने हुए हैं, उनके लिए किसी भी कार्ययोजना में उन्हें विशेष महत्व देने की जरूरत है और उसके आस-पास आइकानिक विकास की अवधारणा के तहत कार्य किए जाएं। कहा कि बरेली ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही वर्तमान में औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। बरेली स्तरीय विकास कार्यों के एक उदाहरण के रूप में उभर रहा है।
यह भी पढ़ें-
