सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से टूटी शहनाज गिल, रोकी शूटिंग
मुबंई। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। आज यानि 2 सितंबर सुबह करीब 11 बजे सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला का अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया …
मुबंई। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। आज यानि 2 सितंबर सुबह करीब 11 बजे सिद्धार्थ शुक्ला को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला का अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर जैसी ही शहनाज गिल को मिली , शहनाज गिल पूरी तरह टूट गई। सोशल मीडिया पर सितारे से लेकर फैन्स तक अपना दुख जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि शहनाज गिल तक भी ये खबर पहुंची है और उन्होंने इस खबर के मिलते ही तुरंत अपनी शूटिंग रोक दी है।
शहनाज गिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। शहनाज के पिता संतोख सिंह ने ‘स्पॉटबॉय’ से बात करते हुए बताया कि इस खबर को सुनने क बाद उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए उनके भाई शहबाज मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। शहनाज के पिता ने कहा कि “मैंने उससे बात की, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बाद में मैं भी वहां जाऊंगा”।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला कनेक्शन
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला पहली बार बिग बॉस में ही मिले थे। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती बिग बॉस में ही शुरु हुई थी। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती हैl
शहनाज गिल बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खड़ी नजर आती थीl दोनों ने काफी लंबा समय बिग बॉस 13 में साथ बिताया। इसके चलते दोनों की दोस्ती काफी गहरी होती गई। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला शो में एक-दूसरे का ख्याल रखते थेl दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी पसंद आने लगी थी और दोनों को दर्शकों ने ‘सिडनाज’ के नाम की उपाधि दी थीl वहीं शो के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार रही है। वहीं, फैंस का मानना था कि दोनों एख दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन शहनाज और सिद्धार्थ ने एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त ही बताया है।
बिग बॉस से निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने साथ में कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है। हाल ही में दोनो ‘डांस दीवाने-3’ के सैट पर भी गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। जिसके बाद शहनाज गिल ने हाल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज गिल डांस रियलटी शो ‘डांस दीवाने-3’ के सैट पर पहुंचे थे। यहां इन दोनों की जबरदस्त एंट्री हुई थी और दोनों ने एक बेहतरीन डांस भी किया था।
