बरेली: स्कूलों में उड़ी कोरोना संक्रमित बच्चे होने की अफवाह, अभिभावकों में फैल गई दशहत
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कूल खुले अभी कुछ ही दिन बीते है। तब तक स्कूलों में कोरोना संक्रमित बच्चे मिलने की अफवाह उड़ने लगी है। जबकि कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल खुले तो महज एक दिन ही बीता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहर के जाने-माने स्कूल …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कूल खुले अभी कुछ ही दिन बीते है। तब तक स्कूलों में कोरोना संक्रमित बच्चे मिलने की अफवाह उड़ने लगी है। जबकि कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूल खुले तो महज एक दिन ही बीता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहर के जाने-माने स्कूल जीआरएम में दो बच्चे कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैलाई गई। पोस्ट होते ही तमाम अभिभावक डर गए। उन्होंने स्कूल में फोन करना शुरू कर दिया। हालांकि स्कूल के प्रबंधक राजेश जौली ने किसी के भी कोरोना संक्रमित होने की बात से स्पष्ट मना किया है। उनका कहना है कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ वह शिकायत करेंगे। इससे दो दिन पहले किसी ने राधा माधव स्कूल में संक्रमित बच्चे होने की अफवाह फैलाई थी।
राजीव अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने की पोस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर पेरेंट्स एसोसिएशन को टैग करते हुए राजीव अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट कि जीआरएम स्कूल में दो बच्चे कोरोना पॉजिटव निकले है। इस पोस्ट के बाद अभिभावकों में दहशत फैल गई। जिन अभिभावकों के बच्चे स्कूल गए थे सभी स्कूल में फोन करने लगे। इससे गुस्साए स्कूल के प्रबंधक राजेश जौली ने राजीव अग्रवाल के खिलाफ सीएम और डीएम के यहां शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि यह वही लोग है जो न तो खुद बच्चों को स्कूल भेज रहे है। जो भेज भी रहे है उन्हें स्कूल में आने से पहले ही डरा रहे है।
जरा सी देर में पोस्ट हो गई वायरल, बाद में कराई डिलीट
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के पड़ते ही लोगों ने पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर उसे शेयर करना शुरू कर दिया। जरा सी देर में ही यह पोस्ट वायरल हो गई। जो बच्चे स्कूल जा रहे थे अभिभावकों ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद अभिभावक संघ की वॉल पर शो होने वाली इस पोस्ट को तत्काल डिलीट करा दिया गया है।
राधा माधव स्कूल में भी संक्रमित की फैल चुकी अफवाह
हैरत की बात यह है कि जीआरएम में संक्रमित बच्चे होने की सूचना से महज दो-तीन दिन पहले ही राधा माधव स्कूल में भी कई बच्चे संक्रमित होने की अफवाह फैली थी। स्कूल संचालाकों ने अब इस तरह की अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही साइबर सैल में भी शिकायत करने का निर्णय लिया है।
