लखनऊ: पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन परीक्षा बनी चुनौती, व्हाट्सएप पर पेपर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद के लिए पॉलीटेक्निक की आनलाइन परीक्षा कराए जाने का निर्णय सिरदर्द बन गया है। छात्रों ने परीक्षा की पारद​र्शिता का बंटाधार करते हुए गुरूवार को सुबह पाली की परीक्षा खत्म होने से पहले ही व्हाट्सएप पर आधे प्रश्नपत्र की फोटो वायरल कर दी। प्रश्नपत्र की फोटो देख प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव …

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद के लिए पॉलीटेक्निक की आनलाइन परीक्षा कराए जाने का निर्णय सिरदर्द बन गया है। छात्रों ने परीक्षा की पारद​र्शिता का बंटाधार करते हुए गुरूवार को सुबह पाली की परीक्षा खत्म होने से पहले ही व्हाट्सएप पर आधे प्रश्नपत्र की फोटो वायरल कर दी। प्रश्नपत्र की फोटो देख प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव सुनील कुमार सोनकर भी हैरान रह गए। इस बात से नाराज सचिव ने छात्रों के लिए जारी चेतावनी में कहा इस तरह के मामले में छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। वहीं प्रदेश भर में परीक्षा की निगरानी के लिए नियुक्ति 997 प्रॉक्टरों को सचिव ने कड़ी फटकार भी लगाई है। सचिव ने कहा कि ऑनलाइन चल रही परीक्षा पर निगरानी रखें । इस तरह की गड़बड़ी के लिए वह भी जिम्मेदार होंगे। दरअसल परीक्षा के दौरान गुरूवार को किसी अभ्यर्थी ने फार्मेसी की परीक्षा का नौ बजे शुरू हुए पेपर के आधे घंटे बाद मोबाइल का स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिया। वहीं परीक्षाओं में अब तक 2250 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा जा चुका है। इसमें 520 को संबंधित पाली की परीक्षा से टर्मिेनेट किया जा चुका है।

दरअसल पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं आनलाइन चल रही हैं, अभी तक तीन बार प्रश्नपत्रों की फोटो वायरल हो चुकी हैं, गुरूवार को भी ऐसा ही हुआ। हालांकि इस बारे में परिषद सचिव का कहना है कि पहले दो पेपर जो वायरल होने की खबर आई वह परीक्षा पूरी होने के बाद हुई।

इस बार कोरोना संक्रमण काल के चलते पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्णय जुलाई माह की बैठक में लिया गया था। जिसमें तय किया गया था कि मोबाइल फोन और लैपटाप के माध्यम से परीक्षा देने की छूट छात्रों को घर से दी जायेगी। लेकिन दो लाख 85 हजार 660 परीक्षार्थियों पर नजर रखना परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है।

संबंधित समाचार