योगी कैबिनेट: देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे और ललितपुर एयरपोर्ट के निर्माण को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक के दौरान एक ओर जहां देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिये उसके टेंडर सहित कई अन्य प्रस्तावों मुहर लगाई गई। वहीं बुंदेलखंड में हो रहे बल्क ड्रग्स …

लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक के दौरान एक ओर जहां देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिये उसके टेंडर सहित कई अन्य प्रस्तावों मुहर लगाई गई। वहीं बुंदेलखंड में हो रहे बल्क ड्रग्स पार्क और डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण को देखते हुए ललितपुर में एक बडा सिविल एयरपोर्ट बनाने के लिये उससे जुड़े कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है।

कैबिनेट मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ‘कैबिनेट बैठक में 12 बिंदुओं पर चर्चा कर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में देश के सबसे बडे़ गंगा एक्सप्रेस वे के भी निर्माण से जुडे कई प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

सबसे बडे़ गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से जुडे कई प्रस्ताव को दी गई मंजूरी…

गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण 36 हजार 230 करोड़ की लागत से किया जायेगा। जिसमें 22125 करोड़ से सिविल कार्य और जमीन खरीद के लिये 9255 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ये गंगा एक्सप्रेस वे 6 लेन का होगा, जिसे बढ़ाकर 8 लेन तक किया जा सकेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे में 4 पैकेज हैं, जिनकी लागत 5 हजार से 5 हजार 800 करोड़ रुपये तक है।

पढ़ें: राज्यसभा के पूर्व सांसद चंदन मित्रा और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सीएम ने जताया शोक

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शुरुआती दौर में 9 जगहों पर औद्योगिक क्लस्टर्स भी बनाने के लिये मार्किंग के निर्देश दिये हैं। गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लागत, टेक्टिनकल और स्ट्रक्चरल कार्य, ड्राइंग समेत सभी का अनुमोदन दे दिया गया है। महज 60 दिनों के अंदर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा।

ललितपुर में जल्द शुरू होगा सिविल एयरपोर्ट…

इसी के साथ सिद्धार्थनाथ सिंह के मुताबिक ‘बुंदेलखंड में हो रहे बल्क ड्रग्स पार्क और डिफेंस कारिडोर के निर्माण को देखते हुए ललितपुर में एक बडा सिविल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। जिसके पहले चरण में जल्द ही ATR जैसे छोटे एयरक्राफ्ट का संचालन किया जायेगा। जिसके चलते कैबिनेट बैठक में ललितपुर एयरपोर्ट के पास स्थित दो गांवों की 91.773 हेक्टेयर जमीन को खरीदने के लिये भी 86.65 करोड़ रूपये के साथ 76.75 लाख की स्टाम्प ड्यूटी का भी अनुमोदन किया गया है। यहां आने वाले समय में ये अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनेगा।

बैठक के दौरान सीएम ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना..

इस दौरान योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने इशारों में ही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमारे जो कुछ पूर्व में मित्र रहे हैं, वो कहते रहते हैं कि हमारी योजना थी। उन्होंने ऐसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का भी ऐलान कर उसका बिडिंग डाक्यूमेंट भी निकाल लिया था। चुनाव का वक्त था, जल्दबाजी तो करनी ही थी, डेवलपर्स को तैयार करना था, उन्हें देना होता है। इसलिये इससे चुनाव में भी कुछ चीजों की मदद हो जाती है। लेकिन एक प्रवधान है कि जब तक 80 फीसदी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो जाता, तब तक आप टेंडर नही निकाल सकते हैं। आज जब हम इस गंगा एक्सप्रेस-वे के टेंडर डाक्यूमेंट तब निकाल रहे हैं। जब 92.02 फीसदी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

संबंधित समाचार