पीलीभीत: झगड़े के बाद बच्ची को लेकर चला गया पति तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
पीलीभीत,अमृत विचार। पत्नी से झगड़े के बाद ड़ढ़ साल की बच्ची को लेकर पति कहीं चला गया तो पत्नी ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी इलाके की …
पीलीभीत,अमृत विचार। पत्नी से झगड़े के बाद ड़ढ़ साल की बच्ची को लेकर पति कहीं चला गया तो पत्नी ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै।
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी इलाके की रामनगर कॉलोनी में घरेलू झगड़े के बाद पति डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कहीं चला गया तो पत्नी ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मकान मालकिन ने पुलिस को दी। मकान मालकिन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दीपक सिंह ने 1200 रुपए प्रति महिने किराए पर उनकी छत पर बना एक कमरा किराए पर लिया था। दीपक वहां अपनी पत्नी ज्योति और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये पर रहता था।
मकान मालकिन ने बताया बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर वह समझाने के लिए दीपक के कमरे में गई और विवाद शांत कराया। इसके कुछ समय बाद दीपक अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर कहीं चला गया। तभी पत्नी ने गुस्से में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद जब अगली सुबह मकान मालकिन छत पर गई और कमरे का गेट खटखटाया तो काफी देर तक कमरे का गेट न खुलने पर मकान मालकिन ने खिड़की में झांक कर देखा तो ज्योति फंदे से लटकी हुई थी।
इसकी सूचना मकान मालकिन ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त शर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर महिला साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटकी मिली। पुलिस ने शव उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक श्री कांत द्विवेदी ने बताया कि पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें….
बदायूं: परिजनों ने पुलिस पर हत्या को एक्सीडेंट बताने का लगाया आरोप
