कन्नौज: विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत समधन कस्बा के नेहरू नगर निवासी मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद इसहाक ने सोमवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री अफसाना की शादी आज से करीब 5 वर्ष पूर्व कन्नौज शहर के मोहल्ला हाजीगंज खुर्द निवासी सुलेमान के पुत्र गुफरान के साथ …

कन्नौज। जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत समधन कस्बा के नेहरू नगर निवासी मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद इसहाक ने सोमवार को सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री अफसाना की शादी आज से करीब 5 वर्ष पूर्व कन्नौज शहर के मोहल्ला हाजीगंज खुर्द निवासी सुलेमान के पुत्र गुफरान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के तहत की थी।

पीड़ित पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार पुत्री को खूब दान दहेज दिया था लेकिन इससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विगत 27 अगस्त 2021 को पति गुफरान, देवर ईसा, मूसा व सईद, ननंद जफरून व फर्तुन ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़ित परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर उक्त ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी 6 ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार