अयोध्या: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीह भरथी पूरे तिवारी में गुरुवार को एक युवती ने घर में ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब मृतका के बच्चे स्कूल से पढ़कर घर आए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय …
अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीह भरथी पूरे तिवारी में गुरुवार को एक युवती ने घर में ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब मृतका के बच्चे स्कूल से पढ़कर घर आए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज राम अवतार राम ने पहुंच कर मौका मुआयना किया और शव का पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत डीह भरथी पूरे तिवारी में गुरुवार को सरिता पत्नी लल्लन (35) घर में टिन शेड के नीचे लगी बल्ली से साड़ी के सहारे लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल से बच्चों के आने पर जब वे अंदर गए तो देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही है। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर दी।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रामअवतार राम ने वारदात का मुआयना किया और शव का पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति लल्लन गौड़ (कहार) रोजी रोटी चलाने के लिए परदेस में नौकरी करता है। मृतका की एक 6 साल की लड़की और 4 साल का लड़का भी है। चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मृतका द्वारा फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
