बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, सलमान खान बोले- बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फिल्म इंडस्ट्री व टीवी जगत में शोक की लहर हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया …

मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फिल्म इंडस्ट्री व टीवी जगत में शोक की लहर हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

कपिल शर्मा बोले -ये बहुत ही शॉकिंग
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट किया- हे भगवान, ये बहुत ही शॉकिंग और दिल तोड़ देने वाला है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति

सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी-फराह खान
फराह खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- लिखा हैं कि इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।

सलमान खान ने जताया दुख, कहा- जल्दी छोड़कर चले गए सिद्धार्थ
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने टीवी कलाकार सिद्धार्थ की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जल्दी चले गए सिद्धार्थ आप को याद किया जाएगा। परिवार के प्रति सांत्वना।

अक्षय कुमार ने जताया दुख
सिद्धार्थ शुक्ला के मौत के बाद एक्टर अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और दिया मिर्जा ने दुख जताया है। अक्षय कुमार ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत की जानकारी मिली। यह बहुत ही दुखद घटना है। मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता था। लेकिन इस घटना ने स्तब्ध कर दिया है। वहीं बिपाशा बसु ने कहा कि जीवन इतना अप्रत्याशित है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सिद्धार्थ शुक्ला के परिजनों को इस दुख सहने की शक्ति दें। वहीं दिया मिर्जा ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन से व्यथित हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

रितेश देशमुख ने जताया शोक
सिद्धार्थ की खबर मिलते ही बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने शोक जताया और ट्वीट कर लिखा, ‘तुम बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और करीबियों को मेरी सांत्वना। उसे लाखों लोग प्यार करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला तुम्हें बहुत याद किया जाएगा। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले भाई। ओम शांति।’

सिद्धार्थ शुक्ला को रात साढ़े तीन बचे हुई थी बेचैनी, मां से की थी सीने में दर्द की शिकायत
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर मुंबई पुलिस सूत्रों ने खबर दी है कि सिद्धार्थ शुक्ला को रात साढ़े तीन बजे बेचैनी महसूस हुई। घर पर आए डॉक्टरों ने ही सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया था। सिद्धार्थ को सीने में दर्द था। सिद्धार्थ ने रात में ही मां को इस बात की जानकारी दी थी। मां को बताने के बाद सिद्धार्थ पानी पीकर सो गए, और उसके बाद फिर नहीं उठे। पोटमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

टिस्का चोपड़ा ने साझा की सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने सिद्धार्थ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘स्तब्ध, सिद्धार्थ मेरा पड़ोसी और कभी-कभी साथ में वॉक करने वाला। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सिद्धार्थ शुक्ला। उम्मीद करती हूं कि आंटी और दोस्तों को आपको खोने के इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलेगी।’

सिंगर टोनी कक्कड़ ट्वीट कर जताया शोक
बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ ने सिद्धार्थ के निधन पर शोक जता कर लिखा, ‘स्तब्ध! कोई मुझसे कह दे कि ये झूठ है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’ बता दें कि बीते साल सिद्धार्थ टोनी कक्कड़ के गाने शोना-शोना में शहनाज गिल के साथ नजर आए थे। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था।

 

संबंधित समाचार