मुरदाबाद: रात में टहलने निकले युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात टहलते समय युवक को ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र बसंत वाटिका कालोनी का रहने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की रात टहलते समय युवक को ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र बसंत वाटिका कालोनी का रहने वाला राहुल यादव फोन की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात राहुल खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। टहलते समय जब मुरादाबाद रोड स्थित गणेश कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर चंदौसी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने घायल को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात घायल राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गवाने वाला राहुल यादव चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
